जॉनसन एंड जॉनसन ने रोका कोरोना वैक्सीन का ट्रायल

न्यू बर्नस्विक। दुनियाभर की दवा निर्माता कंपनियां कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने के लिए बड़े पैमाने पर परीक्षण कर रही हैं, जिसमें हजारों वॉलंटियर्स हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच वैक्सीन को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। कोरोना वैक्सीन पर काम कर रही अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने इसके ट्रायल पर फिलहाल रोक लगा दी है। कंपनी ने बताया है कि ट्रायल के दौरान एक वॉलंटियर के बीमार होने के बाद इसपर रोक लगाई गई है। दरअसल इस महीने की शुरुआत में जॉनसन एंड जॉनसन अमेरिका में वैक्सीन बनाने वालों की शॉर्ट लिस्ट में शामिल हुआ है। जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन अमेरिका में चौथी ऐसी वैक्सीन है, जो क्लिनिकल ट्रायल के अंतिम चरण में है। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले किसी भी वॉलंटियर की किसी भी कारण से तबीयत खराब हो जाने की स्थिति में किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच हो जाने तक परीक्षण रोक दिया जाता है, ताकि प्रक्रिया पर भरोसा बना रहे। गौरतलब है कि कंपनी ने बयान में कहा है कि हमने अपने कोरोना वायरस वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए वॉलंटियर्स को दी जाने वाली खुराक फिलहाल के लिए रोक दी है। इसमें फेज 3 का ट्रायल भी शामिल है। शोध के दौरान एक प्रतिभागी के बीमार होने की वजह से यह कदम उठाया गया है। हालांकि, कंपनी ने वॉलंटियर की गोपनीयता का हवाला देते हुए बीमारी के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन के ट्रायल पर रोक लगने की खबर ऐसे वक्त में आई है, जब इससे पहले ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना वैक्‍सीन एस्ट्राजेनेका पर रोक लगा दी गई थी। ट्रायल में हिस्सा ले रहे एक ब्रिटिश वॉलंटियर के बीमार पड़ने के कारण यह कदम उठाया गया था। हलांकि, इसका ट्रायल फिर से शुरू हो चुका है। वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल में अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील एवं दक्षिण अफ्रीका से करीब 30,000 वॉलंटियर जुड़े हैं।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 20 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी