औषधि निरीक्षक ने मारा छापा , आरोग्य हॉस्पिटल में बिना लाइसेंस के संचालित मिला मेडिकल स्टोर

सुल्तानपुर। जिले में बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे नर्सिंग होम के साथ ही मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तीन जिलों के औषधि निरीक्षकों ने जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी बाजार में छापा मार दिया। दरअसल जिले में लंबे समय से बगैर लाइसेंस के दवाएं बेचने की शिकायत सहायक आयुक्त औषधि मंडल अयोध्या एसके चौरसिया को मिल रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त औषधि अयोध्या एसके चौरसिया ने झोलाछाप डॉक्टरों, बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर और हॉस्पिटलों की जांच के लिए तीन जिलों के औषधीय निरीक्षकों की संयुक्त टीम गठित की थी। जिसको लेकर टीम ने आरोग्य हॉस्पिटल में बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर की सघन जांच की। जांच के दौरान बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित होता पाया गया। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर से तीन लाख रुपये कीमत की प्रतिबंधित दवाएं मिली हैं। जांच टीम ने दवाएं सील करते हुए तीन नमूने जांच के लिए एकत्र किया है। मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। बतादें जांच टीम को मेडिकल स्टोर के संचालक राकेश वर्मा मौके पर नहीं मिले। टीम को मेडिकल स्टोर पर उनका भतीजा सोनू वर्मा मिला। जांच टीम ने उससे मेडिकल स्टोर के लाइसेंस व जरूरी कागजात मांगे तो वह नहीं दे सका। जांच टीम की पूछताछ में पता चला कि मेडिकल स्टोर करीब सात माह से बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। गौरतलब है कि तीन सदस्यीय छापेमारी टीम में शामिल ड्रग इंस्पेक्टर सुनीता कुरील ने बताया कि आरोग्य हॉस्पिटल में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित होता पाया गया है। मेडिकल स्टोर का संचालन करने वाले राकेश वर्मा निवासी रामपुर सकरवारी थाना बेवाना जिला अंबेडकर नगर को कई बार बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आया। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी नहीं मिला है। हालांकि मेडिकल स्टोर से तीन लाख रुपये कीमत की दवाएं सील करते हुए तीन नमूना लिया गया है। लिए गए दवाइयों के नमूने को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। इसके बाद मेडिकल स्टोर के संचालक के खिलाफ परिवाद दायर किया जाएगा।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 3 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 3 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 10 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक