पश्चिम बंगाल : एक प्राइवेट क्लिनिक पर महिला को गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत होने का मामला सामने आया है।

परिजनों का आरोप है कि महिला को सामान्य बीमारी थी। इलाज के लिए नीम हकीम के पास गई और गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद क्लिनिक संचालक नीम हकीम मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उसका बाद मृतका शव चौहटन अस्पताल में रखवाया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले दो साल से क्लीनिक चला रहा था। महिला की मौत के बाद क्लीनिक संचालक फरार हो गया।

परिजनों ने महिला के मौत के बाद विरोध किया तो झोलाछाप डॉक्टर वहां से फरार हो गया. जानकारी होने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राइवेट क्लिनिक को सीज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार चौहटन कस्बे में बंगाली क्लिनिक नाम से संचालित हो रहा था। जब सामान्य बीमार महिला वहां पहुंची तो, नीम हकीम ने एक इंजेक्शन लगाने के कुछ समय बाद महिला की मौत हो गई।