ट्रेनिंग के बाद ही टीबी की दवा लिख सकेंगे डॉक्टर्स 

गोरखपुर। अब डॉक्टर ट्रेनिंग लेने के बाद ही टीबी मरीजों को दवा लिख सकेंगे। इसके लिए सरकार डॉक्टर्स के लिए एमडीआर (मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट) टीबी की ट्रेनिंग अनिवार्य करने जा रही है। ये ट्रेनिंग जिन डॉक्टर्स ने नहीं ली है, वे मरीजों को पर्चे पर टीबी की दवाएं नहीं लिख सकेंगे। इसके पीछे सरकार की मंशा टीबी मरीजों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी है। दरअसल, सरकार देश से 2025 तक टीबी के पूर्णतया सफाए के लिए बेहद गंभीर है। इसलिए एमडीआर ट्रेनिंग के जरिए डॉक्टर्स को मरीजों के उचित इलाज की सही जानकारी दी जाएगी। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कई बार टीबी मरीज को डॉक्टर दवा तो सही देते हैं, लेकिन वह ठीक नहीं होता। अगर टीबी मरीज को दवा की डोज कम दी जाए तो वह एमडीआर मरीज में तब्दील हो जाता है। ऐसे में मरीज का इलाज मुश्किल हो जाता है। दवा की डोज ज्यादा होने पर मरीज को कई तरह के साइड इफेक्ट झेलने पड़ते हैं। ऐसे में सरकार ने डॉक्टर्स के एमडीआर ट्रेनिंग की योजना बनाई है। जल्द ही ट्रेनिंग का शेड्यूल और बजट सरकार की ओर से भेज दिया जाएगा। ट्रेनिंग के बाद सिर्फ उन्हीं डॉक्टर्स के पर्चे पर टीबी की दवा मिल सकेगी, जो इसमें शामिल हो चुके हैं। शेड्यूल मिलने के बाद डॉक्टर्स बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ट्रेनिंग लेंगे।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 5 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 5 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 3 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 2 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 3 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट