ठंड के दस्तक देते ही बढ़े रब्रेन हेमरेज के मामले

पटना। मौसम में बदलाव आने के साथ ही हाइ ब्लड प्रेशर से पीडि़त लोगों में ब्रेन हैमरेज का खतरा बढ़ गया है। बीते तीन दिनों में इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आइजीआइएमएस) में ऐसे 11 मरीज भर्ती हुए हैं, जबकि पहले से दो मरीज भर्ती है। भर्ती सभी मरीजों की उम्र 45 वर्ष से 60 वर्षों के बीच है। सभी को न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं आइजीआइएमएस के हृदय रोग विभाग के वरीय प्राध्यापक डॉ. नीरव कुमार ने बताया कि बीपी एवं शुगर वाले मरीजों के लिए अचानक ठंड से गर्मी में जाना या गर्मी से ठंड में जाना खतरनाक होता है। ऐसे में थोड़ी असावधानी जानलेवा साबित हो सकती है। अब सुबह में ठंड हो जा रही है। ऐसे में गर्म कपड़ा पहन कर ही निकलना चाहिए। जहां तक संभव हो सकें। घर में ही योगासन, व्यायाम आदि करें। दवा का नियमित सेवन कर। अपने चिकित्सकों के निगरानी में रहें। कई बीमारियों में मौसम के मुताबिक दवा या उसके डोज में बदलाव की जरूरत हो सकती है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि ठंड के अचानक बढऩे से बीपी व शुगर के शिकार मरीजों में स्ट्रोक व हैमरेज की शिकायत आ रही है। इसके कारण इनकी स्थिति सबसे अधिक खराब हो जा रही है। संस्थान में दो नवंबर को चार, तीन नवंबर को तीन एवं चार नवंबर को चार मरीजों को ब्रेन हैमरेज के कारण आइसीयू में भर्ती किया गया है। अचानक इतने मरीजों के आने से संस्थान में आइसीयू के सभी बेड फुल हो गए हैं। न्यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सा लगातार सभी मरीजों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 18 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक