हैदराबाद में निर्मित कैंसर की दवा में मिला जानलेवा बैक्टीरिया

Hyderabad: हैदराबाद (Hyderabad) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लैब में बनने वाली कैंसर की दवा में जानलेवा बैक्टीरिया मिला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के द्वारा ये दावा किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोकसभा को दी जानकारी (Hyderabad)

लेबनान और यमन के हेल्थ अधिकारियों ने हैदराबाद की सेलोन लैब्स की ओर से बनाई जानी वाली इस कैंसर की दवाई को बैन कर दिया गया है। जांच में इस दवा में  स्यूडोमोनास नाम का जानलेवा बैक्टीरिया मिला था। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से लोकसभा में ये जानकारी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)  ने चार घटिया और दूषित ड्रग्स के बारे में मंत्रालय को अलर्ट किया था। इसमें सेलोन लैब्स की कैंसर दवा मेथोट्रेक्सेट भी शामिल है। आपतो बता दें कि ये दवा कीमोथेरेपी में इस्तेमाल की जाती है। इससे पहले यमन और लेबनान के हेल्थ अधिकारियों ने बच्चों में प्रतिकूल प्रभाव देखने के बाद इस दवा का टेस्ट किया था, जिसमें यह दूषित पाई गई।

लैब को कारण बताओ नोटिस जारी 

बताया कि दवा अनौपचारिक बाजारों के माध्यम से दोनों देशों में पहुंच सकती है। निर्माता उस उत्पाद की सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकता। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि इसको लेकर संगठन चिंतित है कि दवा अनौपचारिक बाजारों के माध्यम से अन्य देशों में भी पहुंच सकती है। तेलंगाना ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन के संयुक्त निदेशक जी रामधन ने टीओआई को बताया कि, ‘हमने सेलोन लैब्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उन्हें दवा का उत्पादन बंद करने के लिए कहा है। कैंसर की दवा के इस बैच का नंबर MTI2101BAQ है।

ये भी पढ़ें- ठाणे में नकली कफ सिरप बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश

ये मामला सामने आने के बाद तेलंगाना ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन के जॉइंट निदेशक जी रामधन ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि हमने दवा में जानलेवा बैक्टिरिया मिलने के बाद सेलोन लैब्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। लैब को कैंसर की इस दवा का प्रोडक्शन बंद करने का आदेश दिया गया है।

 

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए