नशीला कफ सिरप की छह लाख रुपये की 600 शीशियां ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

रीवा। नशीला कफ सिरप की छह लाख रुपये की 600 शीशियों की भारी खेप बरामद की गई है। इस खेप को ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि यूपी से नशीले कफ सीरप की बड़ी खेप लेकर दो तस्कर मध्य प्रदेश के लिए जा रहे हैं। वे इन नशीली दवाओं को मध्यप्रदेश में खपाने की फिराक में हैं।

सूचना के आधार पर जाल बिछाया

पुख्ता सूचना के आधार पर रीवा जिले के गढ़ और सोहागी थाना पुलिस ने जाल बिछाया। पुलिस टीम ने दो युवकों को शक के आधार पर काबू कर उनकी तलाशी ली। दोनों युवकों के कब्जे से करीब छह लाख रुपये कीमत की 600 शीशियां बरामद की गई। इस पर पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई रीवा के दो थानों और कई पुलिस चौकियों की टीम ने संयुक्त रूप से की है।

ऐसे आए पकड़ में दोनों तस्कर

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों युवक नशा तस्कर पाए गए हैं। दोनों सफेद रंग की बलेनो कार में सवार होकर प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे थे। ये दोनों मध्यप्रदेश में रीवा की तरफ जा रहे थे। इनके बारे में मुखबीर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर रीवा पुलिस के उच्च अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लिया।

नशीला कफ सिरप

योजना के तहत उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कई थानों का पुलिस बल रवाना हुआ। पुलिस टीम ने दोनों युवकों को बीच रास्ते में ही रोक लिया। पुलिस ने इनकी कार की तलाशी ली। कार की डिज्गी में 600 नशीली कफ सिरप की शीशियां बरामद हुईं।

बाजार में इन दवाओं की कीमत करीब छह लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपी विनोद सिंह और ड्राइवर मनीष पटेल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों तस्करों को थाने ले जाकर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन