डिएडिक्शन की दवाइयां हुई सस्ती, रेट लिस्ट करनी होगी डिस्प्ले

जालंधर। राज्य सरकार ने नशे के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां सस्ती कर दी हैं। नशे की गिरफ्त में आ चुके मरीजों को सस्ता इलाज मुहैया करवाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। वहीं, अस्पतालों में रेट लिस्ट डिस्प्ले करने के आदेश दिए गए हैं। उधर, निजी नशा छुड़ाओ केंद्र इन सस्ती दवाओं को बेचने में रुचि नहीं दिखा रहे। दरअसल, ये निजी केंद्र अभी तक मरीजों से अधिक पैसे वसूल रहे थे। इन पर अब शिकंजा कसने की बात कही गई है।
गौरतलब है कि राज्य में 35 सरकारी व 106 निजी नशा छुड़ाओ केंद्र संचालित हैं। जालंधर जिले के पांच नशा छुड़ाओ केंद्रों के डॉक्टरों ने बूर्फीनोरफीन 2 एमजी व निलोक्सीन 0.5 एसजी की दवा न खरीदने और बेचने का फैसला किया है। इस बारे में सेहत विभाग को भी सूचित कर दिया है। वहीं, सेहत विभाग नशा छुड़ाओ केंद्रों में उक्त दवा खरीदने व बेचने का लेखा-जोखा रख रहा है। इसके बाद निजी सेंटरों ने इन दवाओं को बेचने से हाथ खींच लिया है।
सरकार ने बूर्फीनोरफीन 2 एमजी व नेलोजॉन 0.5 एसजी की गोली 7.50 रुपये बेचने के और निजी नशा छुड़ाओ केंद्रों को 6 रुपये प्रति गोली मुहैया करवाने के निर्देश दिए थे। इससे पहले निजी नशा छुड़ाओ केंद्र मरीजों से 35-38 रुपये प्रति गोली वसूल रहे थे और लेखा-जोखा भी मनमर्जी के साथ रखते थे। विभाग से सस्ती दवा खरीदने के लिए भी अब निजी केंद्रों के डॉक्टरों की संख्या कम है। नशा छुड़ाओ केंद्र एवं पुनर्वास केंद्रों के डॉक्टरों ने सिविल सर्जन के साथ बैठक की थी। बैठक में संतुष्ट नहीं होने के बाद जिले के पांच केंद्रों ने बूर्फीनोरफीन 2 एमजी व निलोक्सीन 0.5 एसजी की दवा न खरीदने और न बेचने की बात कही थी। सिविल सर्जन डॉ. गुरिंदर कौर चावला का कहना है कि नशा छुड़ाओ केंद्रों में दवा की नीति लागू करवाने के लिए बैठक हुई थी, जिसमें पांच केंद्रों ने दवा न खरीदने व न ही बेचने को लेकर विभाग के लिखित रूप में दे दिया है। इन केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इनसे दवा बरामद हुई, तो कार्रवाई की जाएगी। अन्य केंद्रों में भी दवाओं की बिक्री व स्टाक की जांच की जाएगी।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी