डीआरडीओ की दवा 2-डीजी पर केंद्र सरकार को नोटिस

चेन्नई। मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह कोरोना संक्रमण को ठीक करने वाली दवा की बिक्री की मांग वाली याचिका पर शुक्रवार को जवाब दे। याचिका २ डीजी दवा को लेकर थी जिसका कुछ महीनों में परीक्षण हुआ था और इसे कोरोना के उपचार में उपयोगी माना गया है। केंद्र सरकार ने हैदराबाद की डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज के सहयोग से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित कोरोना दवा 2-डाइऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दे दी थी। यह दवा पिछले महीने से उपयोग में आ रही है जो पाउडर रूप में है।

पानी के साथ घोलकर इसके सेवन के बाद कोरोना संक्रमित जो ऑक्सीजन के सहारे हैं की स्थिति में सुधार का दावा हुआ है। इस पृष्ठभूमि में चेन्नई के रहने वाले सरवणन ने इस दवा को बाजार में लाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में केस दायर किया। न्यायमूर्ति कृपाकरण और न्यायमूर्ति तमिलसेल्वी की न्यायिक पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई की। उस समय याचिकाकर्ता के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि सभी पैमानों पर परीक्षण के बाद केंद्र सरकार ने एक विशिष्ट कंपनी को इस दवा के निर्माण की अनुमति गत मई महीने में ही दे दी थी। चूंकि रोजाना कोरोना से मौतें हो रही हैं, इसलिए इस दवा की तुरंत बिक्री का आदेश दिया जाना चाहिए।

केंद्र सरकार के अभियोजक ने दलील दी कि भले ही दवा को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा अनुमोदित कर दिया गया हो, लेकिन कुछ एहतियाती उपाय बरतने जरूरी होते हैं। वे इस मामले में केंद्र सरकार से परामर्श कर अपना जवाब पेश करेंगे। न्यायिक पीठ ने कहा दुनिया भर के वैज्ञानिक जब कोरोना के उपचार की दवा खोज रहे हैं तब स्वदेश में अन्वेषित इस दवा के उत्पादन की अन्य कंपनियों को मंजूरी दी जाए तो कोरोना की आशंकित तीसरी लहर को रोकने में कामयाबी मिल सकती है। इस संबंध में केंद्र सरकार शुक्रवार को अपना जवाब पेश करे। इस निर्देश के साथ बेंच ने सुनवाई स्थगित कर दी।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 6 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 6 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 5 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 17 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी