नकली दवा की तस्करी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर। ओडिशा में कोविड-19 की नकली दवा बेचने में कथित रूप से शामिल तीन लोगों की गिरफ्तारी के एक दिन बाद पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मेडिलॉयड मेडिसमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को कटक में गिरफ्तार किया गया। इसने 17,400 से ज़्यादा नक़ली दवाईयों का भंडारण कर रखा था।अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी ने इस मामले में अग्रिम जमानत हासिल करने के लिए ओडिशा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और उसकी याचिका अभी लंबित है।

एसटीएफ ने गिरफ्तार लोगों और कंपनी से जुड़े कई बैंक खातों को जब्त (सील) कर दिया। उन्होंने कहा कि खातों में 50 लाख से अधिक की धनराशि है। एसटीएफ ने इससे पहले फैविमैक्स-200 और फैविमैक्स-400 को कटक के एक दवा दुकान से जब्त किया था। ये दवाइयां फैविपिराविर के वेरिएंट हैं और इसका इस्तेमाल कोविड-19 मरीजों के इलाज में किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने नकली दवाएं खरीदने और उसके भंडारण के मामले में मेडिलॉयड मेडिसमेंट प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में 11 जून को छापेमारी की।

उन्होंने कहा कि कटक स्थित कंपनी ने फर्जी कंपनी मैक्स रिलीफ हेल्थ केयर से 65 रुपये में 10 गोलियों के पत्ते के हिसाब से फेविमैक्स गोलियां खरीदी और फिर उन्हें 1,290 रुपये प्रति पत्ते के हिसाब से बेची। अधिकारी ने कहा कि मैक्स रिलीफ हेल्थकेयर एक और संदिग्ध कंपनी है, जो हिमाचल प्रदेश के सोलन में दवाओं के निर्माण का दावा करती है। फिलहाल तीन टीमें ओडिशा, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में मामले की जांच कर रही हैं। ओडिशा सरकार, महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन से मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी शुरू की थी।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 15 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस