फार्मासिस्टों को मिली फीस में छूट

अम्बाला। हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल की एक बैठक में फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन एवं नवीकरण की फीस पर पुनर्विचार किया गया। लंबी मंत्रणा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल में अपना नाम रजिस्टर करवाने वाले आवेदकों से ली जाने वाली फीस 5150 रुपए से कम कर 4150 रुपए तथा नवीकरण के लिए आवेदनकर्ताओं से 2150 रुपए से 1650 रुपए कर दी गई है। यह 1 मई 2018 से प्रभावित मानी जाएगी। इससे काउंसिल में अपना नाम रजिस्टर करवाने वालों को 1000 रुपए कथा नवीनीकरण करवाने वालों को 500 रुपए का आर्थिक लाभ मिल सकेगा।
उल्लेखनीय है कि काउंसिल के कार्यकारी चेयरमैन सोहनलाल कंसल ने रजिस्ट्रार अरुण पराशर की मौजूदगी में ‘मेडिकेयर न्यूज’ से बातचीत करते हुए पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह पूर्व चेयरमैन केसी गोयल द्वारा निर्धारित की गई फीसों को उस समय भी ज्यादा मानते थे तथा निकट भविष्य में इन पैसों को कम करने और फार्मासिस्टों के हित के लिए कार्य करने का मन बनाए हुए हैं जिसे काउंसिल सदस्यों की स्वीकृति के बाद फार्मासिस्टों को राहत दिलवा सकेंगे। इस निर्णय के पश्चात राज्यभर के फार्मासिस्टों को काफी राहत मिलेगी। इस बैठक में सोहन लाल कंसल कार्यकारी चेयरमैन, अरुण पराशर रजिस्ट्रार, वेदप्रकाश मेंबर पीसीआई, कैलाश खन्ना, राजकुमार वर्मा, डॉ. यशपाल सिंगला, रोहित खंडूजा आदि मौजूद रहे।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 19 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया