डी फार्मा के नाम पर वसूली में कॉलेज के एमडी पर एफआईआर दर्ज

बरेली। डी फार्मा के नाम पर वसूली को लेकर संबंधित कॉलेज के एमडी पर एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। सीबीगंज स्थित खुसरो पीजी कॉलेज के डी फार्मा छात्रों को फर्जी मार्कशीट दे दी गई थी। एसएसपी के आदेश पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक व भाजपा नेता शेर अली जाफरी और एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह है मामला

आरोप में बताया गया है कि खुसरो पीजी कॉलेज प्रबंधन ने डी फार्मा डिप्लोमा कोर्स कराने के नाम पर 400 छात्रों से 2.30-2.30 लाख के हिसाब से करोड़ों रुपये की रकम वसूली गई थी। पास होने के बाद जब छात्र मार्कशीट लेकर नौकरी/मेडिकल स्टोर के लिए संबंधित विभाग में आवेदन करने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि ये डिप्लोमा फर्जी है।

यूनिवर्सिटी का असितत्व ही नहीं

जांच में पता चला कि जिस विश्वविद्यालय से कॉलेज संबद्धता बता रहा था, वह तो अस्तित्व में ही नहीं है। छात्र आठ माह से कॉलेज के चक्कर काट रहे थे। एसएसपी के आदेश पर शेर अली जाफरी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईदर्ज की गई है। अभी और आरोपियों के नाम भी बढऩे की संभावना है। बताया जाता है कि कॉलेज में कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी हैं, जिनके जरिये छात्रों ने फीस जमा की है। जांच में यह तथ्य सामने आने पर कॉलेज की मुश्किलें बढऩी तय हैं।

उधर, कॉलेज के एमडी शेर अली जाफरी ने कहा कि छात्रों का प्रवेश कराने के लिए उनसे फीस लेकर कालेज के ही डॉ. विजय शर्मा को दी थी। फ्रॉड करने पर डॉ. विजय शर्मा के विरुद्ध थाने में पहले ही रिपोर्ट करा दी गई है। हमारी और कॉलेज की छवि को धूमिल करने के लिए ही छात्रों को भडक़ाकर क्रॉस रिपोर्ट कराई गई है। विजय शर्मा से रुपये वसूलकर छात्रों की फीस लौटाई जाएगी।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 3 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 3 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 3 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 16 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज