रोहतक। पीजीआई में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन 7वें वेतन आयोग को सही तरीके से लागू न करने से आक्रोश में है।
इसे देखते हुए अपनी मांगे मनवाने के लिए डॉक्टर हड़ताल पर चले गए है। बीती रात शुरू हुई ये हड़ताल आज भी जारी है। डॉकटरों ने साफ किया है कि जबतक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
उनकी माने तो 7वें वेतन आयोग के अनुसार उन सभी की सेलरी ज्यादा आनी थी लेकिन अकाउंट डिपार्टमेंट की गलती के कारण सेलरी कम दे दी गई। ये बात उन्होंने वीसी को भी बताई लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली।