डॉक्टर की पर्ची बगैर बेच रहे प्रतिबंधित दवाइयां

बेगमगंज। दवाइयों की बिक्री के लिए शासन की ओर से केवल मेडिकल स्टोर ही अधिकृत होते हैं, जहां डॉक्टर की लिखी पर्ची पर दवाइयां बेची जाती हैं। इसके लिए मेडिकल स्टोर संचालक को बाकायदा लाइसेंस लेना पड़़ता है। इसके बावजूद छोटे शहरों और कस्बों  में किराने की दुकानों पर अवैध तरीके से सिरदर्द और हाथ-पैर दर्द आदि की दवाइयां धड़ल्ले से बेची जा रही है। स्वास्थ्य विभाग सबकुछ जानकर भी अनजान बना हुआ है। इन दुकानों पर कुछ दवाइयां ऐसी हैं जो खांसी ठीक करने के लिए दी जाती है। लेकिन कुछ लोग इन दवाओं को नशे के रूप में इस्तेमाल कर रहे है। जबकि बिना डॉक्टर की पर्ची के इन्हें मरीज को देना मेडिकल स्टोर पर भी प्रतिबंधित है।
गढोईपुर गांव निवासी कालूराम ने बताया कि एक मेडिकल स्टोर से जो दवा लेकर आए, उसके सेवन से उनके मासूम बेटे सोनू की तबियत और बिगड़ गई। उसे डॉक्टर के पास ले जाकर दिखाया तब पता चला कि जो दवा मेडिकल संचालक ने दो साल के बच्चे को दे दी थी, वह दवा वयस्कों के लिए दी जाती है। बीएमओ एसबी कुलकर्णी ने बताया कि मेडिकल संचालकों को ऐसी घातक दवाएं बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं देना चाहिए। यदि कोई शिकायत करता है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए वरिष्ठ कार्यालय को लिखा जाएगा। वहीं, ड्रग इंस्पेक्टर केएल अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत बेगमगंज में निरीक्षण के दौरान नहीं मिली है। फिर भी इस पर नजर रखेंगे कि इस तरह दवाएं बिना डॉक्टर के पर्चे के तो नहीं दी जा रही है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस