मिलावटी आयुर्वेदिक दवाइयां बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Fake Ayurvedic Medicine: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्पेशल सेल के द्वारा मिलावटी आयुर्वेदिक दवाइयां (Fake Ayurvedic Medicine) बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गैंग के 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा की गई जांच में सामने आया कि आरोपियों ने तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाए हुए थे। इनके जरिए आरोपियों ने 6,373 लोगों को मिलावटी प्रोडेक्ट बेचकर 1.94 करोड़ रुपए की ठगी की।

लखनऊ और दिल्ली में नकली दवाइयों का गिरोह (Fake Ayurvedic Medicine)

आरोपी लखनऊ और दिल्ली में नकली दवाइयों का गिरोह चलाते थे। डीसीपी (साइबर सेल) प्रशांत पी गौतम ने बताया कि इस गिरोह का खुलासा तब हुआ जब उनायुर मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड (यूएमपीएल) के एक मैनेजर ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत में यूएमपीएल के मैनेजर ने कहा कि कुछ लोग यूएमपीएल का कर्मचारी बनकर उनके कस्टमर्स को नकली, गलत ब्रांड वाली और मिलावटी दवाएं बेच रहे हैं। आरोपियों ने अलग-अलग नंबरों से लोगों को कॉल कर उन्हें रियायती दरों पर दवाइयां देने का लालच दिया।

दवाओं के सेवन से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां 

डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि इन जालसाजों के पास से पहले रोगियों और संभावित ग्राहकों का डेटा था। वो उन्हें रियायती दरों पर दवाइयां बेचकर लुभाते थे। दवाइयां असली नहीं होने के कारण इनका सेवन करने से लोगों में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ने लगी।

आरोपी दिल्ली और लखनऊ से अपना गिरोह चला रहे थे। फोन नंबरों की लोकेशन भी सही पई गई, लेकिन आरोपियों के पते उपलब्ध नहीं थे। कई टीमों को लोकेशन पर भेजा गया था और छापे मारे गए थे। इसके बाद तीन कॉल सेंटर्स से पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लखनऊ और दिल्ली दोनों शहरों से मिलाकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें- डॉक्टर की लापरवाही के कारण बच्ची का कटा पैर, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के निर्देश

10 आरोपियों से एक राहुल सिंह नाम के मास्टरमाइंड है। राहुल ने टेलीकॉम कंपनी में काम करने वाले राजेश नाम के एक सहयोगी से ग्राहकों की जानकारी हासिल की थी। आरोपियों के पास से पुलिस ने से 42 मोबाइल फोन, 7 लैपटॉप, घटिया गुणवत्ता वाली आयुर्वेदिक दवाएं और उनयुर मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड (यूएमपीएल) और कुडोस आयुर्वेद का डेटा बरामद किया है।

 

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़