मुंबई। ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले में 12वां आरोपी गिरफ़्तार हुआ है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी मयूर चंद्रकांत ठाकरे को गिरफ़्तार किया। महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन पेपर लीक मामले में ठाकरे को कोर्ट ने पुलिस रिमांड में भेजा है।

यह है मामला

फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में ड्रग इंस्पेक्टर के पद के लिए परीक्षा हुई थी। इसमें गड़बडिय़ों के कारण पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया था। जांच में पता चला कि एक उम्मीदवार को पहले ही क्वेश्चन पेपर मिल गया था। परीक्षा की गोपनीयता भंग करने पर 6 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। आरोपियों ने गैर-कानूनी तरीके से परीक्षा के प्रश्न हासिल किए थे। जिसके बाद उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया।

उन्हें 2 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। स्क्रीनिंग परीक्षा में कथित गड़बड़ी की शिकायतें मिलने पर शुरुआती जांच शुरू हुई। आयोग ने ड्रग इंस्पेक्टर पद के लिए विज्ञापन जारी किया था। 22 मार्च को महाराष्ट्र के छह डिवीज़नल हेडक्वार्टर पर ऑफ़लाइन स्क्रीनिंग परीक्षा हुई। नतीजे 12 जून को घोषित किए गए। इसमें 506 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए योग्य पाए गए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।