दवा फर्म पर इनकम टैक्स की रेड, कारोबारियों में हडक़ंप

पानीपत (हरियाणा)। दवा फर्म पर इनकम टैक्स की रेड का मामला सामने आया है। मॉडल टाउन स्थित भाटिया कार्यालय पर आईटी विभाग की टीमों ने रेड की। सुबह पहुंचीं टीम की कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। इस कार्रवाई में दिल्ली और पंजाब की टीमें शामिल हैं। संबंधित फर्म अस्पतालों को दवाओं की सप्लाई करती हैं।

यह है मामला

अनिल भाटिया और अश्वनी भाटिया से जुड़ी दो दवा फर्म संचालित हैं। इनके नाम प्लस डिस्ट्रीब्यूशन और प्लस डिस्ट्रीब्यूशन प्रा. (लि.) हैं। इनका कारोबार अस्पतालों तक दवाएं पहुंचाने से जुड़ा है। आईटी विभाग की टीमों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

फर्म का एक वेयरहाउस पानीपत में जीटी रोड पर हन्नू स्वीट्स के पीछे है। इसका मुख्य कार्यालय गुरुग्राम में बताया जा रहा है। परिवार का निवास यमुना एन्क्लेव क्षेत्र में बताया गया है। पानीपत के सुखदेव नगर के सचदेवा शॉप में भी इनके कारोबार से जुड़ी गतिविधियां पता चली हैं। इस नेटवर्क का दायरा पानीपत से बाहर भी बताया गया है।
फर्म का पार्क अस्पताल के नेटवर्क को दवाओं की सप्लाई से जुड़ाव है। मेट्रो अस्पताल तक भी दवाओं की सप्लाई का लिंक मिला है। गुरुग्राम के कई पैनल से भी कारोबार के संपर्क हैं। हालांकि, इन अस्पतालों से संबंधों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जांच में किन वित्तीय रिकॉर्ड, दस्तावेजों या लेन-देन को केंद्र में रखा है। आधिकारिक बयान सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए