ड्रग तस्करी का प्रयास, 20 हजार नशीली टेबलेट बरामद

त्रिपुरा। असम राइफल्स ने 20 हजार याबा टेबलेट जब्त करते हुए एक बड़े ड्रग तस्करी के प्रयास को रोकने में सफलता पाई है।
असम राइफल्स ने सिपाहीजला जिले के सोनामुरा में बांग्लादेश सीमा के पास एक सफल ऑपरेशन किया। सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए तेजी से अभियान चलाया।

मोटरसाइकिल से दोनों का किया पीछा

असम राइफल्स के जवानों ने बांग्लादेश सीमा के पास मोटरसाइकिल पर तेज गति से जा रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। सुरक्षा बलों ने दोनों को रुकने की चुनौती दी। लेकिन दोनों युवक रुके नहीं। उन्होंने रुकने के बजाय वहां से भागने का प्रयास किया। असम राइफल्स की टीम ने मोटरसाइकिल से दोनों का पीछा करना शुरू कर दिया।

झाडिय़ों में दो सीलबंद पैकेट फेंक गए युवक

अपने पीछे जवानों को आते देख मोटरसाइकिल चालकों ने घबराहट में जंगल की सडक़ के पास झाडिय़ों में दो सीलबंद पैकेट फेंक दिए। वे घने पत्ते और जंगल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए।

असम राइफल्स टीम ने क्षेत्र की गहन तलाशी के दौरान दो सीलबंद पैकेटों को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। इन दोनों पैकेट में कुल 20 हजार गोलियां पाई गई। बाद में ड्रग विशेषज्ञ से जाच कराने पर पता चला कि ये याबा टैबलेट नशे के रूप में इस्तेमाल की जाती हैं।

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक