ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश, 35 लाख की नशीली दवा के साथ 5 नाइजीरियन अरेस्ट

पुणे (महाराष्ट्र)। ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पांच नाइजीरियाई और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 35 लाख रुपये कीमत की नशीली दवा जब्त की है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

आरोपियों की पहचान इदोफो येनेडु, ओलामाइड कायोडे, कोहिन्दे इदरीस, जाहिती सेवेरिन और इमैनुएल नवातु के रूप में हुई है। अपराध शाखा ने पुणे के आसपास कई स्थानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये कीमत की 170 ग्राम ड्रग जब्त की है। पुलिस ने कोथरुड में जांच के एक अलग मामले में नाइजीरियाई नागरिकता रखने वाले इरशाद खान और इकबाल खान को भी गिरफ्तार किया।

11 नाइजीरियाई लोगों की पहचान की

पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि हम शहर को नशीली दवाओं से मुक्त कराने के लिए अभियान चला रहे हैं। नशीली दवाओं नेटवर्क से जुड़े तस्करों की पहचान की गई है। पांच स्थानों पर नशीली दवाओं की खेप की खोज की गई। यहां पांच नाइजीरियाई लोगों की गिरफ्तारी हुई। इसके अलावा, 11 नाइजीरियाई लोगों की पहचान की गई है। इनके पास पासपोर्ट और उचित वीजा सहित वैध दस्तावेजों की कमी थी।

पुलिस आयुक्त के अनुसार सभी पांच नाइजीरियाई लोगों पर एनडीपीएस अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत