इंजेक्शन लगाने के बदले पैसे वसूलने पर फार्मासिस्ट गिरफ्तार 

पिलखुवा। पुलिस ने एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाने के नाम पर दो सौ रुपए वसूलने के आरोप में एक फार्मासिस्ट को गिरफ्तार किया है। आरोपी का रुपए लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान के अनुसार तीन फरवरी को ग्राम सिखो निवासी धीरज कुमार रेलवे रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय में कुत्ते के काटने पर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आया था, जहां अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम चिपियाना, जिला गौतम बुद्धनगर ने इंजेक्शन लगाने के नाम पर दो सौ रुपये की डिमांड की थी, जिस पर पीति ने दो सौ रुपये देते समय फार्मासिस्ट का चोरी छिपे वीडियो बना लिया था और बाद में उसे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हडक़ंप मच गया था। मामले में चार फरवरी को पीति ने फॉर्मासिस्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने फार्मासिस्ट को निलंबित भी कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपित फार्मासिस्ट धमेंद्र कुमार को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए