प्रतिबंधित दवाएं बेचने पर मेडिकल स्टोर सील, संचालक गिरफ्तार

हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस को साथ लेकर गांव पतरामपुर में कैमिस्ट शॉप और किराना स्टोर पर दबिश दी। टीम ने मौके से नशे में इस्तेमाल किए जाने वाले 102 कैप्सूल और प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं। टीम ने दुकान को सील करने के बाद आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक अन्य मेडिकल स्टोर संचालक टीम को चकमा देकर फरार हो गया।
जानकारी अनुसार ग्राम पतरामपुर में ईदगाह रोड निवासी वीरेंद्र कुमार की बालाजी मेडिकल एवं किराना की दुकान है। कुछ समय पहले वीरेंद्र ने ग्राम मनोरथपुर के कुलवंत सिंह को कुछ दवाएं बेची थी, जिससे कुलवंत का स्वास्थ्य खराब हो गया। ग्रामीणों ने वीरेंद्र पर नशे की दवा बेचने का आरोप लगाकर उसकी दुकान के आगे हंगामा कर दिया। वीरेंद्र ने भागने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुरुचरन सिंह ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पतरामपुर चौकी प्रभारी दीवान सिंह बिष्ट ने लोगों को समझाने के बाद चिकित्साधीक्षक डॉ. एचके शर्मा को मौके पर बुला लिया। लोगों का आरोप था कि बालाजी मेडिकल स्टोर और चक्रवर्ती मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं बेची जा रही हैं। पूर्व में कार्रवाई होने के बाद भी उक्त दोनों लोगों ने नशीली दवाओं का कारोबार बंद नहीं किया। चिकित्साधीक्षक द्वारा जांच करने के बाद बालाजी मेडिकल स्टोर से 102 नशे के कैप्सूल और प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर को सील करने के बाद दुकान स्वामी वीरेंद्र कुमार को हिरासत में लिया गया है। औषधि निरीक्षक रुद्रपुर सुधीर कुमार को भी मामले की जानकारी दी गई है। चक्रवर्ती मेडिकल स्टोर का स्वामी चमन चक्रवर्ती दुकान बंद कर भाग गया था। उसकी दुकान में भी नशीली दवाएं बेचे जाने की शिकायत लोगों ने की है जिसके आधार पर उसकी दुकान को भी सील किया गया है। एसआई दिवान सिंह ने बताया कि वीरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 13 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली