दर्द की दवा टेपेंटाडोल का नशे के लिए हो रहा ज्यादा इस्तेमाल

कोयंबटूर। गंभीर दर्द की दवा ओपिओइड टेपेंटाडोल का नशे के लिए दुरुपयोग बढ़ रहा है। इसके बावजूद पुलिस इस दवा का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ केस दर्ज नहीं कर पा रही। इस बारे में कोयंबटूर पुलिस का कहना है कि वे टेपेंटाडोल का दुरुपयोग करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर सकते हैं। वजह यह है कि यह दवा नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत लिस्टेड नहीं है। यह दवा कई ब्रांड नामों में स्वतंत्र रूप से उपलब्ध है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर में इस दवा की बिक्री बढ़ गई है। प्रिस्क्रिप्शन दवाओं का दुरुपयोग कोई नई बात नहीं है। हमने गांजा और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी के खिलाफ निगरानी बढ़ा दी है। इसके चलते ओपियोड दवाओं के इस्तेमाल में वृद्धि हुई है।

ओवर-द-काउंटर दवाओं की बिक्री कम की

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने निर्धारित दवाओं की ओवर-द-काउंटर बिक्री लगभग कम कर दी है। इससे विक्रेता पड़ोसी राज्यों से इन नशीली दवाओं की तस्करी करने लगे हैं। कई ड्रग तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है। लेकिन उनके खिलाफ मामले दर्ज नहीं कर सके। टैपेंटाडोल एनडीपीएस अधिनियम में सूचीबद्ध नहीं है।

फार्मेसियों को जागरूक किया 

उन्होंने कहा कि उन्हें आईपीसी और सीआरपीसी की धाराओं के तहत ऐसे मामलों से निपटना होगा। हमने अपने कर्मियों को आदेश दिए हैं कि अगर तस्करों के पास कोई अन्य निर्धारित दवाएं हैं तो मामला दर्ज करते हैं। पुलिस आयुक्त वी बालाकृष्णन ने कहा कि उन्होंने फार्मेसियों को बिना प्रिस्क्रिप्शन के दवा नहीं बेचने के लिए जागरूक किया है। लेकिन विक्रेता इसे ट्रेनों और पार्सल सेवाओं के माध्यम से शहर में चोरी-छिपे ला रहे हैं।

दवा की बिक्री पर कड़ी निगरानी

औषधि प्रशासन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दवा को औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम में अनुसूची में सूचीबद्ध किया गया है। हम दवा की बिक्री पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। एनडीपीएस अधिनियम के तहत 239 प्रतिबंधित वस्तुएं सूचीबद्ध हैं। हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द ही टेपेंटाडोल को सूची में जोड़ेगी।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 19 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ