दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक के खिलाफ अपील

चेन्नई। ऑनलाइन दवा कंपनियों के एक समूह ने दवा की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने के एकल पीठ के फैसले के खिलाफ मद्रास उच्च न्यायालय में अपील की है। न्यायालय की एकल पीठ ने केंद्र सरकार की ओर से दवाओं की ऑनलाइन बिक्री को लेकर दिशानिर्देश न आने तक इसकी ऑनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। दवाओं की ऑनलाइन बिक्री करने वाली फार्मेसी के संगठन डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म से जुड़े सूत्रों ने कहा कि तमिलनाडु केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (टीएनसीडीए) की याचिका पर एकल पीठ की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद 6 ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों और प्लेटफॉर्म ने इस आदेश के खिलाफ खंडपीठ में अपील की है। डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म के संस्थापक सदस्य और फार्मईजी के सह संस्थापक धर्मिल सेठ ने कहा कि इस क्षेत्र में करीब 20 हजार लोग काम कर रहे हैं और देश में करीब 10 ऑनलाइन फॉर्मेसी फर्म हैं। करीब 15 लाख ग्राहक ऑनलाइन दवाएं खरीद रहे हैं और इस प्रतिबंध से उनके जीवन पर असर पड़ेगा। कंपनियां मांग कर रही हैं कि न्यायालय इस पर विचार करे कि वे अधिनियम के तहत किसी नियम कानून का उल्लंघन नहीं कर रही हैं। इस समय दो तरह की ऑनलाइन फॉर्मेसी हैं। एक तो पंजीकृत दवा कंपनियों को ग्राहकों से जोड़ रही हैं और दूसरी ऐसी हैं जिनके पंजीकृत फार्मासिस्ट, दवाओंं का स्टॉक और बिक्री का लाइसेंस मौजूदा कानून के तहत है। फार्म ईजी का तर्क है कि वह एग्रीगेटर मॉडल पर काम कर रही है और वह पंजीकृत दवा विक्रेताओं के साथ निकट से काम करती है और वे उपभोक्ताओं को दवाएं देते हैं। उद्योग को यह भी उम्मीद है कि दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर कानून आएगा। एमजी टेक्नोलॉजिज, नेटमेड्स मार्केटप्लेस, 91 स्ट्रीट्स मीडिया टेक्नोलॉजिज, मेडलाइफ इंटरनेशनल और प्राक्टो टेक्नोलॉजिज ने एकल पीठ के सामने अपना पक्ष रखा था।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई