ऑनलाइन बेचने के लिए रखी एक लाख की दवा जब्त

कोटा। औषधि नियंत्रक संगठन ने बिना लाइसेंस ऑनलाइन दवा बेचने के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। शॉपिंग सेंटर इलाके में राधेय कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल के एक कमरे से ऑनलाइन दवा का कारोबार पिछले 8 माह से चल रहा था। औषधि नियंत्रक संगठन की टीम ने कमरे से जीवनरक्षक दवाओं के करीब 400 पैकेट जब्त किए हैं। इनका बाजार मूल्य करीब 1 लाख रुपए बताया जा रहा है। छापामार कार्रवाई से आसपास के इलाके में हडक़म्प मच गया। सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र गर्ग ने बताया कि बिना लाइसेंस के लाइफ केयर नामक जयपुर की कम्पनी कोटा में ऑनलाइन दवा बेचने का कारोबार कर रही थी। ये कम्पनी ग्राहकों से दवाओं के ऑडर लेकर घर-घर सप्लाई करती थी। जानकारी मिलने पर एक दिन पहले ही कम्पनी को 10 हजार रुपए की ऑनलाइन दवाओं का ऑर्डर देकर मामले का सत्यापन किया। अगले दिन सुबह मौका पाकर छापामारी की। गर्ग ने बताया कि दवाओं के ऑनलाइन कारोबार का ड्रग एक्ट में उल्लेख नहीं है। ड्रग एक्ट के तहत कम्पनी के खिलाफ कार्रवाई की है। उधर, लाइफ केयर कम्पनी के कोटा स्टोर इंचार्ज का कहना है कि कम्पनी के राजस्थान के सभी लीगल डॉक्यूमेंट उपलब्ध करवा दिए हैं। कोटा के भी डॉक्यूमेंट मंगवाए हैं। दवा बिक्री का भी लाइसेंस है।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 2 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC