दवाओं के विस्तार के लिए विदेशी कंपनियों से हाथ मिलाएगी Cipla

नई दिल्ली। भारत की शीर्ष 3 दवा कंपनियों में से एक सिप्ला ने महामारी के दौरान बड़ी संख्या में कोविड संबंधित दवाएं और डायग्नोस्टिक किट बाजार में उतारे थे। इस दौरान कंपनी को लगभग 20,000 करोड़ रुपए के राजस्व की प्राप्ति भी हुई। अब सिप्ला कोरोनोवायरस टीकों के लिए विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी करने की योजना बना रही है।

सिप्ला, जिसने मई में कोविड दवाओं (टोसीलिज़ुमैब, रेमेडिसविर और एज़िथ्रोमाइसिन) के जरिए लगभग 74% मुनाफा कमाया। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने वैक्सीन इकोसिस्टम पर काम करने का मन बनाया है, इसके लिए सरकार से उसे मंजूरी भी मिल गई है। इस बारे में टीओआई को दिए एक इंटरव्यू में कंपनी के एमडी और ग्लोबल सीईओ उमंग वोहरा ने कहा, “हम साझेदारी के लिए तैयार हैं और वैक्सीन को बेचने के लिए संसाधन एवं क्षमता है। यह हमारे नेटवर्क अस्पतालों के माध्यम से किया जाएगा। हमारे पास पर्याप्त कोल्ड स्टोरेज है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी की कोविड जैब विकसित करने की तत्काल कोई योजना नहीं है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सिप्ला ने देश की वैक्सीन आपूर्ति को मजबूत करने के लिए अमेरिकी फर्म मॉडर्न की वैक्सीन लॉन्च करने के लिए फास्ट-ट्रैक नियामक मंजूरी मांगी है।

कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में कोविड किट के साथ डायग्नोस्टिक्स क्षेत्र में प्रवेश किया था। अब यह अपने कोविड पोर्टफोलियो को विस्तार देने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी की ओर से विदेशी फर्म के विवरण या पार्टनरशिप को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया। सिप्ला ने एमएसडी की एंटीवायरल दवा मोलनुपिरवीर को वितरित करने के लिए और सीएसआईआर-आईआईसीटी, एक राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान केंद्र के साथ, फेविपिरवीर को विकसित करने और लॉन्च करने के लिए भागीदारी की थी।

 

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज