दवा की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं, प्रशासन ने कसी कमर

नई दिल्ली। दवा की कालाबाजारी का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि लगातार कोरोना काल में दवा की कालाबाजारी बढ़ती ही जा रही है लेकिन अब दवा की कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं। दरअसल अब दवा की कालाबाजारी करने वाले दवा व्यापारियों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम ने कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों पर लगाम लगाने के लिए विकासखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया। कमेटी निजी अस्पतालों में कोविड वैक्सिनेशन के चुकाने वाली धनराशि पर भी पर भी नजर रखेगी। कहा दवा व इंजेक्शनों की कालाबाजारी करने वाले व्यापारी किसी भी कीमत में छोड़े नहीं जाएंगे।

डीएम आंनद स्वरूप ने कहा सीमांत जनपद में कोरोना संकट के इस दौर में दवाओं की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। कहा इसकी रोकथाम के लिए मंडल व जिलास्तर पर कमेटी का गठन किया गया है। एसडीएम संबंधित मंडल कमेटी के अध्यक्ष होंगे। प्रभारी चिकित्साधिकारी व उनकी तरफ से नामित संबंधित थानाध्यक्ष को सदस्य बनाया गया है। समिति अपने क्षेत्र के दवा प्रतिष्ठानों व निजी चिकित्सालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करेगी। इसके अलावा कमेटी निजी चिकित्सालयों में हो रहे वैक्सिनेशन के दौरान लिए जाने वाली धनराशि पर निगरानी करेंगे। कहीं भी अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा दवा की कालाबाजारी करने वालों को किसी भी कीमत में छोड़ा नहीं जाएगा।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 8 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 8 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 12 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़