दवा एजेंसी पर रेड कर छह लाख की दवाएं जब्त  

पटना। औषधि नियंत्रक की टीम ने जीएम रोड स्थित दवा एजेंसी पर छापामारी कर यहां से करीब छह लाख रुपए की दवाएं जब्त की हैं। जब्त दवाओं में कफ सिरप, दर्द की दवा, एंटीबायोटिक आदि शामिल हैं। जहां ये दवाएं रखी गई थीं, उसका लाइसेंस नहीं था। इसके अलावा दवाओं का कोई बिल नहीं मिला। दवाएं ब्रांडेड कंपनियों की हैं। ड्रग इंस्पेक्टर संदीप साह ने बताया कि इस मामले में पूछताछ के लिए चार लोगों को रोक कर रखा गया है। यह पता किया जा रहा है कि दवाएं बगैर बिल के क्यों और किसके लिए मंगाई गईं। दवा वहां क्यों रखी गई, जहां का लाइसेंस नहीं है। डीआई ने बताया कि पुलिस को इस बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी टीम में डीआई संदीप साह, राजेश कुमार सिन्हा, शशिभूषण, वीरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए