दवा कंपनियों को एकल खिडक़ी की मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली। फार्मा कंपनियों को महाराष्ट्र सरकार राज्य में एकल खिडक़ी की सुविधा दिलाएगी। इसके जरिये दवा कंपनियों की शिकायतों का भी निपटान हो सकेगा। फार्मा कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए सरकार ने उन्हें आकर्षित करने की योजना के अंतर्गत एकल खिडकी मंजूरी प्रणाली स्थापित करने का फैसला किया है। खाद्य एवं दवा प्रशासन (एफडीए) मंत्री जयकुमार रावल ने हाल ही में भारतीय दवा विनिर्माण संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि फार्मा कंपनियां हाल के बरसों में हिमाचल प्रदेश का रुख क्यों कर रही हैं जबकि किसी समय महाराष्ट्र उनके लिए पसंदीदा गंतव्य था। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की ज्यादातर फार्मा कंपनियां धीरे-धीरे हिमाचल प्रदेश की ओर स्थानांतरित हो गईं। बैठक में बात उठी कि इन कंपनियों को राज्य में पर्यावरण मंजूरी हासिल करने में काफी दिक्कत आ रही है। एफडीए इस मामले में फार्मा कंपनियों की मदद के लिए एकल खिडक़ी मंजूरी प्रणाली स्थापित करेगा। रावल के अनुसार नागपुर और औरंगाबाद को दवा कंपनियों का बड़ा केन्द्र बनाने की योजना है। नागपुर में इस दिशा में काम पहले ही शुरू किया जा चुका है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 14 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 17 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट