दवा कंपनियों ने दिया करोड़ों का चंदा

नई दिल्ली। देश की कई दवा कंपनियों ने ‘जीओ और जीने दो’ की तर्ज पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को साल 2017-18 में करोड़ों का चंदा दिया है। चुनाव आयोग को सौंपे चंदे के ब्यौरे में भाजपा ने यह खुलासा किया है कि उसे सबसे ज्यादा चंदा दवा कंपनियों, इलेक्टोरल ट्रस्ट और बिल्डर्स से मिला है। भाजपा की रिपोर्ट के मुताबिक दवा निर्माता कंपनियों में कैडिला हेल्थकेयर ने 13 करोड़, माइक्रो लैब्स ने 9 करोड़, यूएस विटामिन्स ने भी 9 करोड़, सिपला ने 9 करोड़, अलेंबिक फार्मा ने 6 करोड़ रुपए की दानराशि दी। वहीं, कैडिला हेल्थ केयर ने 6 नवंबर, 2017 को कांग्रेस को 2 करोड़ रुपए चंदे का चेक जारी किया।  दानदाताओं ने भाजपा को गाडिय़ां भी गिफ्ट की हैं। निर्वाचन आयोग के सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस-भाजपा समेत सभी दलों की सालाना लेखा रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। यह केवल दानदाताओं से मिली राशि की रिपोर्ट है। भाजपा की सालाना इनकम टैक्स रिपोर्ट के अलावा बैलेंस शीट में यह राशि एक हजार करोड़ से ऊपर पहुंच सकती है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ