दवा कंपनी का दावा, 2020 के अंत या 2021 के शुरू में आ जाएगा कोरोना का टीका

नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। यूरोपीय देशों में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। इसकी वजह से वहां दोबारा लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इस बीच, एक वैक्सीन निर्माता ने रविवार को कहा कि अगर सबकुछ ठीक रहा, तो फाइजर और बायोएनटेक की ओर से विकसित कोविड-19 वैक्सीन इस साल के अंत या फिर अगले साल की शुरुआत में इस्तेमाल के लिए तैयारी हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते बायोएनटेक और सह निर्माता फाइजर ने कहा था कि उसके टीके के विश्लेषण से पता चला है कि यह 90 फीसदी से अधिक लोगों को कोविड-19 से बचाने में कारगर हो सकता है। करीब 43 हजार लोगों ने जांच में भाग लिया था। बायोएनटेक के सह-संस्थापक और सीईओ प्रो उगुर साहिन ने बताया कि अगले साल अप्रैल तक दुनियाभर में 30 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। तो वहीं दवा बनाने वाली कंपनियां फाइजर और बायोएनटेक की ओर से विकसित किए जा रहे नए कोविड टीके को सब कुछ ठीक होने पर इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में उपलब्ध कराना शुरू कर दिया जाएगा। इसके निर्माताओं में से एक ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम हमारी मदद करेगा क्योंकि गर्मी में संक्रमण दर कम हो जाएगी और यह बहुत जरूरी है कि हम अगले साल शरद ऋतु या सर्दियों से पहले टीकाकरण की उच्च दर को हासिल कर लें। उन्होंने कहा, ”मुझे पूरा विश्वास है कि इस तरह के प्रभावी टीके द्वारा लोगों के बीच संक्रमण फैलना बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सर्दी अभी भी कठिन होगी क्योंकि टीके का संक्रमण की संख्या पर बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा। दुनियाभर में इस महामारी के 5 करोड़ 40 लाख 68 हजार मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस से सबसे प्रभावित देश अमेरिका है। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ ठीक चलता रहा, तो इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में टीका उपलब्ध कराया जाना शुरू हो जाएगा। साहिन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि टीका लोगों के बीच संक्रमण को कम कर देगा और साथ ही साथ किसी ऐसे व्यक्ति में लक्षणों को विकसित होने से रोकेगा जिन्होंने टीका लगवा लिया होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या यह टीका बुजुर्ग लोगों में उतना ही प्रभावी है जितना कि युवा लोगों में, उन्होंने कहा कि उन्हें अगले तीन हफ्तों में इस संबंध में बेहतर जानकारी मिलने की उम्मीद है। यह टीका उन 11 टीकों में से एक है जो वर्तमान में परीक्षण के अंतिम चरण में हैं।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस