दो भारतीय दवा कंपनियों के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा

हैदराबाद। फाइजर इंक ने पेटेंट उल्लंघन मामले को लेकर अमेरिकी अदालत में मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि अरविंदो फार्मा लिमिटिड और डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज पेटेंट समाप्त होने से पहले फाइजर की दवा इब्रांस (पाल्बोसिक्लिब) का जेनेरिक संस्करण लाने की तैयारी कर रही हैं। जिससे कंपनी को अरबों डॉलर के राजस्व नुकसान होने की आशंका है।

दरअसल फाइजर की 2019 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में इब्रांस की वैश्विक बिक्री पांच अरब डॉलर रही है। अकेले अमेरिका में ही उसने दवा की बिक्री से 3.25 अरब डॉलर जुटाए थे। मार्च, 2019 में कई जेनेरिक दवा कंपनियों ने घोषणा की थी कि उन्होंने इब्रांस के जेनेरिक संस्करण के लिए अमेरिका के खाद्य एवं दवा प्रशाासन (एफडीए) के समक्ष आवदेन किया है। अमेरिका में फाइजर इंक समेत उसके समूह की कंपनियों की तरफ से दायर मुकदमे के मामले में भारत की दोनों कंपनियों को पेटेंट उल्लंघन का सामना करना होगा। फाइजर आवेदन पर भारतीय दवा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अमेरिका में जेनेरिक दवा कंपनियों के खिलाफ केस करना साधारण बात है। मुकदमे से कंपनी की कार्य प्रगति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

गौरतलब है कि फाइजर ने डेलावेयर की जिला अदालत में अरविंदो फार्मा के खिलाफ और न्यूजर्सी की अदालत में डॉ. रेड्डीज के खिलाफ पेटेंट के संभावित उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। पाल्बोसिक्लिब का इस्तेमाल कुछ प्रकार के ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में होता है। दवा को कैंसर के फैलने की रफ्तार को धीमा करने या रोकने में असरदार पाया गया है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश