दवा कंपनी के कामगार हड़ताल पर

बद्दी (हप्र)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मलपुर गांव स्थित फार्मा कंपनी सिप्ला की फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों ने शोषण के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि काफी समय से यहां कामगारों का शोषण हो रहा है। इस बारे में कई बार लेवल ऑफिसर बद्दी से शिकायत भी की, लेकिन अब तक उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिर तंग आकर कामगारों ने फैक्ट्री के गेट पर बैठकर हड़ताल शुरू कर दी। अपनी मांगों को लेकर कंपनी के सैकड़ों मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जताया। मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक वे हड़ताल पर ही रहेंगे। इस दौरान अगर उनके साथ कोई भी घटना घटती है तो उसका जिम्मेवार कंपनी प्रबंधन होगा। कंपनी के कामगार चंदन ने बताया कि कर्मचारियों को एचआर में बुलाकर सीधे रिजाइन करने के लिए कहा जाता है। अर्चना शर्मा ने कहा कि प्रबंधन के लोग जिसे चाहते हैं उसे एक रेटिंग (खराब कामकाज) लिखकर निकाल देते हैं। कामगारों से कभी कारण भी नहीं पूछते हैं। आठ घंटे से ज्यादा काम कराते हैं लेकिन कोई ओवरटाइम नहीं देते। यहां दो-तीन साल पर भी कोई इंक्रीमेंट नहीं देते।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 14 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए