दवा कम हुई तो अब फार्मासिस्ट नहीं चिकित्सा अधिकारी पर गिरेगी गाज

लखनऊ। गोरखपुर में 60 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद सबक लेते हुए राज्य के चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह सिंह बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। भुगतान की वजह से प्रदेश के किसी भी अस्पताल में यदि दवा या ऑक्सीजन की कमी हुई तो सीधे तौर चिकित्सा अधिकारी जिम्मेदार होगा। प्रत्येक अस्पताल में जरूरी दवाएं, संसाधन और ऑक्सीजन का कोटा पूरा करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं।
अधिकारियों को निर्देश देते हुए चिकित्सा मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित बाढ़ चौकियों पर आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सकों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाएं। बाढ़ के बाद पानी घटने पर कई संक्रामक बीमारियों के पनपने की संभावना के साथ सांप काटने की घटनाएं भी घटित होती है इसलिए समय से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों खासतौर से ग्रामीण इलाकों में क्लोरीन टेबलेट तथा ओआरएस किट का वितरण सुनिश्चित किया जाए और जिला चिकित्सालयों सहित सीएचसी एवं पीएचसी पर पूरी मात्रा में एंटी स्नेक वीनेम के स्टाक को भी मेनटेन रखा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी