दवा कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

मुरादाबाद (उप्र)। पुलिस ने अपने साथ हुई लूट का नाटक रचने वाले दवा कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ कि उसने अपना हाथ भी ब्लेड से खुद ही काटा था। आरोपी की निशानदेही पर खाली प्लाट से तमंचा बरामद कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
जानकारी अनुसार पंद्रह लाख रुपए की लूट का ड्रामा रचने वाला अमित कुमार सिंह दवा कारोबारी है। खुशहालपुर तिराहे के पास उसका ट्रूकोस मेडी हेल्थ नाम से आफिस है। पिछले दिनों दवा कारोबारी बुद्धिविहार स्थित घर से आफिस पहुंचा। बकौल अमित कुमार आफिस में रखे पंद्रह लाख रुपए लेकर उसे कार से गाजियाबाद जाना था। वह आफिस में पैसे निकाल ही रहा था कि तभी आफिस पहुंचे दो लोगों ने उसे दबोच लिया। हाथ में चाकू मारकर पंद्रह लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। बदमाशों ने फायरिंग भी की थी।
उसने कंट्रोल रूम को फोन कर जानकारी दी। एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी अंकित मित्तल, सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार, इंस्पेक्टर मझोला अजय गौतम, क्राइम ब्रांच प्रभारी सुनील कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। जांच की तो आफिस के नीचे 315 बोर के दो खोखे व एक चाकू बरामद हो गया। दवा कारोबारी का जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने जांच की तो खुलासा हुआ कि दवा कारोबारी पर 25 लाख रुपए का कर्ज था। उसका वह मोटा ब्याज भी दे रहा था। कारोबार ठप होने से वह परेशान था। इसी के चलते उसने खुद ही लूट का ड्रामा रचा था। पूछताछ में उसने खुद ही ड्रामा रचने की बात कबूल भी कर ली। इंस्पेक्टर मझोला अजय गौतम ने बताया कि दवा कारोबारी को लूट की कहानी गढऩे के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 23 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश