दवा कारोबारी-वाणिज्य अधिकारी आमने-सामने, रिटर्न केवल सप्लाई पर मिलेगा

अलीगढ़: जीएसटी नियमों को लेकर आयोजित कार्यशाला में जिला ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू ने जब सवाल उठाया कि  एक्सपायरी डेट की दवा पर रिटर्न का लाभ कैसे मिलेगा? चूंकी दवा पर छह माह से तीन साल तक की एक्सपायरी डेट अंकित होती है। वापसी सप्लाई की 10 से 30 फीसदी का कंपनी से करार होता है। इस पर वाणिज्य अधिकारी से जवाब मिला कि जीएसटी में रिटर्न सप्लाई पर ही मिलेगा। न कि किसी वापसी पर। एसोसिएशन की इस मांग को काउंसिल तक पहुंचाया जाएगा।
       दवा कारोबारी ब्रजेश कुमार वाष्र्णेय ने सवाल किया कि अगर कोई अपंजीकृत दवा फुटकर कारोबारी दवा लेने आता है, तो सिस्टम सप्लायर का आइडी प्रूफ मांगता है। क्या यह नियम अनिवार्य है? उन्हें जवाब मिला कि 20 लाख रुपये के वार्षिक टर्नओवर वाले किसी भी व्यापारी को पंजीकरण कराने की जरुरत नहीं है। फुटकर दवा व्यापारी के लिए पहचान पत्र दिखाने की अनिवार्यता नहीं हैं। इस श्रेणी के किसी भी व्यापारी को पहचान पत्र की फोटोकॉपी देने का नियम जीएसटी में नहीं है। अगर ऐसा सिस्टम ले रहा है, तो ये दवा कंपनी का खुद का नियम हो सकता है।
      दवा कारोबारी भूपेंद्र वाष्र्णेय ने दवा कारोबारियों की ज्वलंत समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि पहले दवा पर वैट की कई दरें थीं, जिन्हें जीएसटी में बढ़ा दिया गया है। जैसे पांच फीसदी की दवा को 12 फीसदी कर के दायरे में रखा गया है। सेल और सप्लाई में इस अंतर को कैसे कारोबारी वहन करेगा। वाणिज्यकर अफसरों ने उन्हें बताया कि एक जुलाई से बिक्री पर जीएसटी के तहत ही कर में रिटर्न मिलेगा। सेल सप्लाई के नियम बरकरार रहेंगे लेकिन जीएसटी 7 फीसदी की भरपाई नहीं करेगा।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 23 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश