दवा को लेकर कैमिस्ट ने मरीज से की मारपीट! 

जोधपुर। एमडीएम अस्पताल रोड स्थित एक कैमिस्ट पर रोगी को गलत दवा देने और मारपीट करने का आरोप लगा है। शास्त्रीनगर थाना पुलिस के अनुसार लोहावट के पीलवा निवासी करणाराम (42) पुत्र कुंभाराम ने एमडीएम अस्पताल के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर के संचालक संजय के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार करणाराम हृदय में तकलीफ होने पर एमडीएमएच में दिखाने आया था। हृदय में ब्लॉकेज होने के चलते डॉक्टर के कहने पर उसने ऑपरेशन करवाया। ऑपरेशन के बाद डॉ. सारड़ा ने पांच तरह की दवाइयां लिखी। करणाराम मेडिकल स्टोर से 3235 रुपए की ये दवाएं लेकर गांव चला गया। पांच दिन बाद फिर हृदय में तकलीफ हुई तो डॉ. सारड़ा को दिखाने आया, तब दवाएं भी दिखाईं तो डॉक्टर ने इन्हें गलत बताया। इस पर करणाराम मेडिकल स्टोर पर गया और पूरी बात बताते हुए बची दवाएं वापस लेने को कहा। इस पर  दुकान संचालक संजय सहित चार अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Related Posts

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

नई दिल्ली। लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में नई दवा ‘इकिर्वो’ को कारगर पाया गया है। लिवर के ऐसे मरीज जिन पर सामान्य इलाज का पूरा असर नहीं हो…

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 0 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 8 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 9 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 14 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 17 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया