दवा दुकानों पर नहीं मिली रेट लिस्ट, चार को थमाए नोटिस

लखनऊ। जिला औषधि विभाग की टीम ने लॉकडाउन के बीच अनियमितता बरतने पर नाका के चार दवा दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस दिया है। इसके अलावा सैनिटाइजर बनाने वाली फर्म से भी ब्योरा मांगा गया है। जानकारी अनुसार पान दरीबा स्थित श्रीकृष्णा मेडिकल स्टोर, चारबाग स्थित सतगुरु मेडिकल स्टोर और शिव दरवेश मेडिकल स्टोर पर मास्क और सैनिटाइजर की रेट लिस्ट चस्पा नहीं मिली। इसके अलावा सर्जिकेम का मेडिकल स्टोर मौके पर बंद मिला। ड्रग इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि अनियमितता बरतने पर चारों दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इसके अलावा मंसूरनगर स्थित रूप केमिकल का भी ड्रग यूनिट की टीम ने निरीक्षण किया। वहां सैनिटाइजर का निर्माण करवाया जा रहा था। फर्म संचालक को लैब की टेस्टिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा 55 अन्य मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। वहीं, मेडिकल स्टोरों के जरिए 805 लोगों को होम डिलिवरी के जरिए दवाएं भी उपलब्ध करवाई गईं।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट