दवा दुकान का नया लाइसेंस लेने की सरकारी रोक हटी

पटना: ऑनलाइन सिस्टम लागू करने के नाम पर नई दवा दुकान का लाइसेंस दिए जाने की सरकारी रोक हटा ली गई है। बीते मार्च महीने में लाइसेंस पर रोक लगाई गई थी। छह माह बीतने के बाद भी जब स्वास्थ्य विभाग ऑनलाइन सिस्टम तैयार नहीं कर पाया तो पुन: खास तरह की दुकानों के लिए ही सही, लाइसेंस जारी करने की मैन्युअली प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, राज्य में 40 हजार दवा दुकानों को लाइसेंस जारी किया गया है। दवा दुकान पर फार्मासिस्ट होने की अनिवार्यता है लेकिन यह अलग बात है कि राज्य की 40 हजार दुकानों के लिए सक्रिय फार्मासिस्टों की संख्या मात्र आठ हजार के करीब है। विभाग ने यह कहते हुए नए लाइसेंस जारी करने से इनकार कर दिया था कि आवेदन से लेकर उसमे नियुक्तफार्मासिस्ट और सभी प्रकार की सूचनाएं सार्वजनिक करेंगे। फार्मासिस्ट के आधार नंबर के साथ दवा दुकान में नाम दर्ज होगा। साथ ही फार्मासिस्ट का वेतन सीधे उनके बैंक खाते में डाले जाने की व्यवस्था होगी। दूसरा पहलू यह भी है कि राज्य के दवा उद्योग की एक बड़ी लॉबी इस व्यवस्था को पारदर्शी नहीं होने देना चाहती और यह बात स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी मालूम है। कई दफा दवा कारोबारी और औषधि तथा स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत भी सामने आ चुकी है। शायद ऐसे ही कुछ कारण रहे होंगे जिस कारण छह माह बाद भी सिस्टम ऑनलाइन नहीं हो सका। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के मुताबिक, विभाग शीघ्र ऑनलाइन लाइसेंस प्रक्रिया चालू करेगा। फिलहाल कुछ दुकानों के लाइसेंस जारी करने की अनुमति दी गई है ताकि आमजन को परेशानी न हो।

Related Posts

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

नई दिल्ली। Cipla Pharma और माक्र्सन्स (Marksans) फार्मा को सरकार ने मॉर्फिन, कोडीन और थेबाइन आयात करने की अनुमति दी है। इसका निर्यात-उन्मुख विनिर्माण के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्रालय…

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

मुंबई। GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की है। फार्मा कंपनी GlaxoSmithKline Pharmaceuticals (GSK Pharma) ने भारत में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई दवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 2 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 3 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 2 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 2 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ