दवा दुकान पर छापेमारी, स्टोर सील

बरवाला (हरियाणा)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव ढाणी मीरदाद के बस अड्डे पर चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर गर्भपात के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एमपीटी 101 एमटीपी किट व नशीली दवाइयां बरामद की हैं। स्टोर के साथ लगते एक मकान से भी टीम को काफी संख्या में प्रतिबंधित दवाइयां मिली हैं। मेडिकल स्टोर पर मौजूद संदीप पूनिया को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मेडिकल स्टोर को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया है।

पुलिस ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तेज पाल शर्मा की शिकायत पर संदीप पूनिया उर्फ काला, गांव किरोड़ी निवासी काली चरण, बरवाला की पासा कॉलोनी निवासी शिव कुमार व मकान मालिक ढाणी मीरदाद निवासी तिलक राज के खिलाफ एनडीपीएस, एमटीपी एक्ट व ड्रग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में मुख्य रूप से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तेज पाल शर्मा, ड्रग कंट्रोलर डॉ. सुरेश चौधरी, डॉ. रमन श्योराण, डॉ. अनिल आहुजा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। डॉ. सुरेश चौधरी ने बताया कि विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि ढाणी मीरदाद में एक मेडिकल स्टोर पर एमपीटी किट व अन्य प्रतिबंधित दवाईयां बेची जा रही हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की एक टीम का गठन किया गया। टीम में शामिल एक सदस्य को 500 रुपयों का नोट देकर एमपीटी किट फर्जी ग्राहक बनाकर एसके मेडिकोज पर भेजा गया। स्टोर पर मौजूद संदीप पूनिया ने उक्त व्यक्ति से 500 रुपये लेकर एमपीटी किट दे दी। इशारा मिलने पर टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मार दिया। इस दौरान जब मेडिकल स्टोर की तलाशी ली गई तो 100 एमपीटी किट व प्रतिबंधित दवाइयां व इंजेक्शन मिले। मामले की सूचना पुलिस को देकर मौके पर बुलाया गया।

डॉ. सुरेश चौधरी ने बताया कि जब संदीप पूनिया से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मेडिकल स्टोर के साथ लगते मकान के तुड़ी वाले कमरे सहित अन्य कमरों में भी दवाइयां रखी हैं। टीम ने मकान की तलाशी ली तो यहां काफी संख्या में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम को मेडिकल स्टोर से 18730 एलपराजोम, 5370 ट्रामाडोल, 2130 लोराजिपॉम, 730 क्लोराजिपाम, 5880 लोमोटिन सहित 22 प्रकार की अन्य दवाइयां मिली हैं। डॉ. तेज पाल शर्मा ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर ना ही तो कोई लाइसेंस मिला और ना ही यहां कोई फार्मासिस्ट था।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़