दवा दुकान पर मारा छापा, नहीं मिला लाइसेंस, एक्सपायरी डेट की नशीली दवाइयां जब्त

मुरादाबाद। दवा दुकान पर छापामारी कर नशीली दवाइयां बरामद की गई हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम के मांगने पर आरोपी दुकानदार कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा पाया।

भोजपुर थाना क्षेत्र के मनकुआं मकसूदपुर में अवैध रूप से संचालित की जा रही दवा दुकान का भंडाफोड़ किया गया है। निरीक्षण के दौरान दुकान में डेढ़ लाख कीमत की एक्सपायरी डेट की नशीली दवाइयां बरामद की गईं हैं। इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोजपुर थाना क्षेत्र के मनकुंआ मकसूदपुर ग्राम में अवैध ढंग से नशीली दवाएं बेची जा रही हैं। सूचना के तहत सहायक आयुक्त ने निरीक्षक मुकेश जैन और उर्मिला वर्मा की टीम गठित कर छापा मारने के निर्देश दिए गए।

औषधि लाइसेंस नही मिला

औषधि विभाग की गठित टीम ने पुलिस को साथ लेकर दवा दुकान में छापा मारा। मौके से एक्सपायरी डेट की नशीली दवाइयां मिली। करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की एलोपैथिक औषधियां पाई गईं। आरोपी दुकानदार मो. हारून दवा बेचने का कोई भी औषधि लाइसेंस नहीं दिखा पाया। टीम ने मौके से चार दवाइयों के सैंपल भी लिए हैं।

दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया

दवा दुकान

टीम ने जब्त दवाइयों को भोजपुर थाने में रखवा दिया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दुकानदार मो. हारून को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। दवा के सैंपल जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब भेजे गए हैं। दवा निरीक्षकों ने बताया कि बिना लाइसेंस चल रही अन्य दवा दुकानों पर भी छापामारी की जाएगी।

Related Posts

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली। यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़ हुआ है। गिरोह पीतमपुरा के शिवाजी मार्केट में अवैध कॉल सेंटर चलाकर लोगों को फोन करता था। कॉल सेंटर के…

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 13 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 12 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 13 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 13 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़