दवा विक्रेता अब युवाओं को नहीं देंगे सिरिंज

कुल्लू। युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने के अभियान में जिला दवा विक्रेता संघ भी शामिल हो गया है। दवा विक्रेता अब अपने स्टोर पर आने वाले युवाओं को सिरिंज बेचने से पहले उसके अभिभावकों से फोन पर संपर्क करेंगे और संतुष्ट होने पर ही सिरिंज देंगे। नशे में इस्तेमाल होने वाले जानलेवा जहर, हेरोइन और अन्य मादक पदार्थों को युवाओं से दूर रखने के लिए पुलिस प्रशासन व जिला दवा विक्रेता संघ सयुंक्त रूप से कार्य करेंगे।
जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष ऋषभ कालिया ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के प्रावधान के तहत कोई भी दवा विक्रेता सिरिंज जैसी आवश्यक चीज को देने से मना नहीं कर सकता है, परन्तु सामाजिक दायित्व को मद्देनजर रखते हुए व बच्चों को नशे के मकडज़ाल से बचाने के लिए दवा विक्रेता अपने विवेक से काम लेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी दवा व्यापारी वैध रूप से ड्रग्स लाइसेंस लेकर कार्य कर रहे हैं।
औषधि नियंत्रण प्रशासन समय-समय पर दवा दुकानों का निरीक्षण भी करता है। दवा विक्रेता भी प्रत्येक दवा का रिकॉर्ड दुरुस्त रखते हैं। अभी तक निरीक्षण के दौरान कोई भी दवा विक्रेता नियमों को अवहेलना करते नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा है और किसी भी राष्ट्र के लिए नशे की बुराइयों से लडऩा चिंता का बिषय बना हुआ है, इसलिए अब दवा विक्रेता संघ ने निर्णय लिया है कि संदिग्ध युवाओं को सिरिंज की ब्रिकी नहीं की जाएगी।

Related Posts

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

नई दिल्ली। Cipla Pharma और माक्र्सन्स (Marksans) फार्मा को सरकार ने मॉर्फिन, कोडीन और थेबाइन आयात करने की अनुमति दी है। इसका निर्यात-उन्मुख विनिर्माण के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्रालय…

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

मुंबई। GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की है। फार्मा कंपनी GlaxoSmithKline Pharmaceuticals (GSK Pharma) ने भारत में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई दवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 8 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 6 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 14 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ