दवा विक्रेता 30 जुलाई को करेंगे हड़ताल

अमृतसर। स्थानीय दवा विक्रेता सरकार के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। आरोप है कि पुलिस व प्रशासन जांच के नाम पर केमिस्ट शॉप में घुसकर उन्हें परेशान करने में लगे हैं। अमृतसर केमिस्ट एसोसिएशन ने दवा बेचते हैं नशा नहीं, नशा तस्करों को पकड़ो, हम नशे के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ है, केमिस्टों को बदनाम न करो आदि नारों के साथ बनाए गए होर्डिंग महानगर के प्रमुख बाजारों में लगाए है। साथ ही, एसोसिएशन ने एक पोस्टर तथा पंफ्लेट भी अपनी दुकानों में लगाकर सरकार को केमिस्टों को बिना वजह परेशान करने के बारे में आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। होलसेल व रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के सभी यूनिटों ने केमिस्ट की दुकानों में पंजाब पुलिस की लगातार बढ़ रही दखलअंदाजी को रोकने के लिए सरकार के खिलाफ संघर्ष करने का बिगुल बजा दिया है।

केमिस्टों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सरकार ने दवा विक्रेताओं को तंग करना बंद न किया तो 30 जुलाई को हो रही एक दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल अनिश्चितकालीन में बदल जाएगी। वहीं, केमिस्ट अपनी दुकानों की चाबियां सरकार को सौंप देंगे। केमिस्टों ने सरकार को आगाह किया कि अगर कोई दवाई नशे के लिए प्रयोग हो रही है तो उसकी कार्रवाई कैमिस्टों पर न करके दवा बनाने वाली कंपनियों पर अपना ङ्क्षशकजा कसना चाहिए।

अमृतसर केमिस्ट एसोसिएशन रिटेल के प्रधान संजीव भाटिया, महासचिव प्रदीप भाटिया, कोषाध्यक्ष संजीव जैन ने कहा कि सरकार नशे को रोकने की आड़ में केमिस्टों को सिर्फ बदनाम करने की साजिश रच रही है। बड़े नशा तस्करों को पकने में सरकार व पंजाब पुलिस नाकाम रही है। इसलिए सरकार के इशारे पर पंजाब पुलिस केमिस्टों पर छापेमारी करने लग पड़ी है। बिना ड्रग इंस्पेक्टर के पंजाब पुलिस केमिस्टों की दुकाने बंद करवाने में लगी हुई है। ऑनलाइन ई-फार्मेसी के तहत कोई भी दवाई आसानी से मिल रही है। इससे नशे को काफी बढ़ावा मिलेगा। सरकार के खिलाफ बिगुल बजाते हुए केमिस्ट 26 जुलाई को कैंडल मार्च, 27 व 28 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक दुकानें बंद रखेंगे तथा 30 जुलाई को एक दिवसीय हड़ताल करके केमिस्ट सरकार के खिलाफ रोष-प्रदर्शन करेगी।

इस अवसर पर गगन भाटिया, प्रितपाल ङ्क्षसह, रनबीर ङ्क्षसह जोसन, नवीन कुमार, दिनेश कुमार, कुलदीप, अश्विनी बख्शी, चरनजीत लाली, अशोक कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद थे। उधर, पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र दुग्गल अपनी टीम के साथ पूरे पंजाब मे केमिस्टों को सरकार के खिलाफ एक प्लेटफार्म पर एकत्रित होने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन तंदुरुस्त की आड़ में दवाई विक्रेताओं को परेशान करना सहन नहीं किया जाएगा। केमिस्ट पंजाब फॉर्मेसी कौंसिल के तहत कार्य कर रहे हैं। पंजाब भर में चौबीस हजार पांच सौ केमिस्ट रजिस्टर्ड हैं जिन पर दो लाख परिवार निर्भर हैं। अब तक 1272 केमिस्टों की दुकानों की चेकिंग की जा चुकी है। इसमें चार ऐसे कैमिस्ट निकले है जिनसे नाममात्र ड्रग बरामद हुआ है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 22 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत