बिल न चुकाने पर भी देनी होगी डेड बॉडी 

नई दिल्ली। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर जल्द ही नकेल डलने वाली है। मरीजों के बिल में दवा की ज्यादा कीमतों से लेकर अन्य तमाम तरह की गड़बड़ी पर रोक लगाने के मकसद दिल्ली सरकार ने 9 सदस्यों की एक्सपर्ट कमेटी बनाई और कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर एक ड्राफ्ट एडवाइजरी जारी की थी। सरकार को इस एडवाइजरी पर बहुत सारे सुझाव मिले हैं और प्रॉफिट की कैपिंग 50 पर्सेंट से भी कम रखने की मांग की गई है।

एडवाइजरी में कहा गया था कि नॉन-एनएलईएम दवाइयों के लिए खरीद मूल्य पर 50 पर्सेंट से ज्यादा मुनाफा नहीं वसूला जाना चाहिए। सरकार को मिले सुझाव में 50 पर्सेंट मुनाफा को कम करने की मांग की गई है। हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन का कहना है कि सरकार सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर रही है और जल्द ही एडवाइजरी पर फैसला ले लिया जाएगा। उसके बाद फाइनल नोटिफिकेशन जारी होगा। आम लोगों के लिए कंप्लेंट नंबर भी जारी किया जाएगा और उस नंबर पर नियमों को न मानने वाले अस्पताल के खिलाफ कंप्लेंट की जा सकेगी।

जानकारी के अनुसार सरकार को इंडस्ट्रियल बॉडीज और हॉस्पिटल्स की ओर से भी सुझाव मिले हैं कि एमआरपी पर ही दवा देने की मंजूरी दी जाए। लेकिन सरकार का कहना है कि 2 रुपये के ग्लव्स की एमआरपी 50 रुपये दिखाई जाती है और कन्स्यूमेबल या डिस्पोजेबल आइटम अगर 100 रुपये का होता है, तो एमआरपी 3000 होती है। ऐसे में एमआरपी पर ऐसी चीजें देने को किसी भी कीमत पर नहीं माना जा सकता। सूत्रों का कहना है कि प्रॉफिट की कैपिंग 50 पर्सेंट से कम भी की जा सकती है। लैब में होने वाले टेस्ट की कैपिंग को लेकर भी जल्द फैसला लिया जाएगा। सरकार ने एक सब-कमिटी बनाई है, जो केवल टेस्ट के रेट्स को लेकर सिफारिश देगी।

सब कमिटी अलग-अलग लैब्स और अस्पतालों में होने वाले टेस्ट के रेट्स को लेकर स्टडी करेगी और फिर बताएगी कि कौन से टेस्ट के लिए अधिकतम कितने रेट तय किए जा सकते हैं। अगर एक सर्जरी के बाद दूसरी सर्जरी की जरूरत होती है तो दूसरी सर्जरी के लिए 50 पर्सेंट रेट ही ले सकेंगे। इसके अलावा अस्पताल हाई रिस्क पैकेज देते हैं तो इस पैकेज के रेट नॉर्मल पैकेज से मैक्सिमम 20 पर्सेंट ही ज्यादा होंगे। अगर नॉर्मल पैकेज एक लाख का है तो हाई रिस्क पैकेज मैक्सिमम 1.20 लाख तक का ही हो सकता है। उसके बाद इलाज पर चाहे जितना भी खर्च हो, 1.20 लाख से ज्यादा नहीं लिया जा सकता।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 13 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट