दवा विभाग का छापा, टेबलेट ‘सिपॉक्स-500’ की स्ट्रिप पर मिली ज्यादा एमआरपी

बदायूं। औषधि विभाग ने एक दवा की स्ट्रिप पर मानक से ज्यादा एमआरपी लिखने के मामले में संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रण प्राधिकारी लखनऊ को लिखा है। औषधि विभाग ने निरीक्षण के दौरान कंपनी को डीपीसीओ- 2013 (ड्रग्स प्राइज कंट्रोल ऑर्डर-2013) का उल्लंघन करने का दोषी पाया है। दवा की स्ट्रिप पर एनपीपीए (नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइजिंग अथॉरिटी) द्वारा जारी नोटिफिकेशन प्राइज से ज्यादा एमआरपी मुद्रित थी और वहीं ग्राहकों से ली जा रही थी।
गौरतलब है कि औषधि विभाग समय-समय पर मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के साथ दवाओं की एमआरपी भी चेक करता है कि दवाएं एनपीपीए द्वारा जारी नोटिफिकेशन प्राइज से अधिक पर तो नहीं बेची जा रही हैं। इसके लिए प्राइवेट अस्पतालों में स्थित मेडिकल स्टोरों पर भी निरीक्षण करते हैं। पिछले दिनों विभाग की टीम को चेकिंग के दौरान सिपॉक्स-500 टेबलेट की स्ट्रिप पर जो एमआरपी निर्धारित मानक से ज्यादा मिली थी। औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार ने बताया कि हर दवा के लिए केंद्र सरकार की एनपीपीए द्वारा नोटिफिकेशन प्राइज जारी किया जाता है। चेकिंग के दौरान सिपॉक्स-500 की 10 टेबलेट की कीमत 70 रुपये मुद्रित मिली, जबकि यह मय टैक्स 37.10 रुपये होनी चाहिए। इसे डीपीसीओ-2013 का उल्लंघन मानते हुए औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रक प्राधिकारी, लखनऊ से कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 23 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश