दवा सप्लायर कंपनियों को नोटिस

लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में दवाइयों का संकट गहरा गया है। जीवनरक्षक के साथ सामान्य दवाइयां तक अस्पताल के दवा स्टोर से खत्म हो चली हैं। यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बिना दवा लिए ही लौटना पड़ रहा है। केंद्रीय दवा भंडार के फार्मासिस्ट के अनुसार सप्लाई न होने के बारे में संबंधित अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मामला संज्ञान में आने पर संबंधित कंपनियों को समय पर दवा की सप्लाई नहीं करने पर नोटिस भेजा है। सिविल, लोहिया, रानी लक्ष्मीबाई, लोकबंधु सहित अन्य अस्पतालों में एमोक्सीसिलीन, रेनिटिडिन, ऐस्प्रिन, एमिट्रीफाइलिन, कैल्शियम, क्लोनाजेपम, फ्लुओक्सेटिन, प्रेडनीसोलोन, सालबूटामोल, एमिट्रिप्टीलिन जैसी दवाओं की कमी है। केजीएमयू में दर्द निवारक दवाओं के साथ ही ड्रेसिंग और सर्जिकल सामान की भी कमी बनी हुई है। यहां तीस फीसदी से ज्यादा दवाइयांं नहीं हैं।

बजट न होने से दवाओं की सप्लाई नहीं हो रही है। इस संबंध में डीजी हेल्थ डॉ.पद्माकर सिंह ने कहा कि अस्पतालों में दवाएं न होने की शिकायतें मिली हैं। सप्लाई करने वाली कंपनियों को समय पर दवा उपलब्ध करवाने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। वहीं, केजीएमयू के सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार की मानें तो किस्तों में बजट मिलने से समस्या आ रही है। फिर भी मरीजों को हर संभव दवाएं मुहैया करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इमरजेंसी की सभी दवाएं उपलब्ध हैं। बाकी के लिए कंपनी को डिमांड भेजी है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़