दिल्ली में ब्रेस्ट कैंसर रोगियों की संख्या देश में सबसे ज्यादा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम एवं अनुसंधान संस्थान (एनआइसीपीआर) की सहयोगी संस्था नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम (एनसीआरपी) की ताजा रिपोर्ट-2017 को देखें तो महानगरों की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी दिल्ली ब्रेस्ट कैंसर ट्रेंड्स के मामले में नंबर एक पर पहुंच गई है। एक अन्य रिपोर्ट का आकलन करें तो अमेरिका की तुलना में भारत का ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवल रेट आधे से कम है। आंकड़ों पर एनआइसीपीआर ने गहरी चिंता व्यक्त की है। एनसीआरपी के मुताबिक, राजधानी में ब्रेस्ट कैंसर का ट्रेंड्स 2009-11 में 32.2 के मुकाबले वर्ष 2012-14 में 41 पर पहुंच गया है। 25 से 40 साल की युवतियों और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले दो से चार गुना तक बढ़े हैं। देश में ब्रेस्ट कैंसर से पीडि़त दो महिलाओं में से कम से कम एक महिला की मौत हो जाती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रेस्ट कैंसर ट्रेंड्स के मामले में चेन्नई दूसरे, बेंगलूरू तीसरे, मुंबई चौथे और भोपाल पांचवे नंबर पर है। यह कैंसर ट्रेंड्स प्रति लाख महिलाओं पर आधारित है। महानगरों में ब्रेस्ट कैंसर का मुख्य कारण बिगड़ा खान-पान, देर से शादी, देर से गर्भ धारण करना, कम स्तन पान, मोटापा, शराब और धूम्रपान एवं तंबाकू का अधिक सेवन है।
विकसित देशों की तुलना में निम्न-मध्य वर्ग के देशों में ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइल दर 80 फीसद के मुकाबले 40 फीसद से भी कम है। भारत में भी उत्तर अमेरिका के मुकाबले कैंसर सर्वाइवल दर आधे से कम है। रिपोर्ट के अनुसार जागरूकता की कमी, अर्ली डिटेक्शन न हो पाना, देर से स्क्रीनिंग के लिए जाना, नियमित जांच न कराना सर्वाइवल रेट कम होने की खास वजहें हैं।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 18 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ