अगर आप भी स्वस्थ हृदय के साथ लंबा जीवन जीना चाहते हैं तो विटामिन डी से युक्त आहार खाएं। शोधकर्ताओं के अनुसार विटामिन डी से युक्त भोजन हृदय की सुरक्षा का काम करता है। विटामिन डी एक पोषक तत्व है जो कुछ खाद्य पदार्थों में पाया जाता है और बेहतर स्वास्थ्य व मजबूत हड्डियों के लिए बेहद आवश्यक होता है। विटामिन डी भोजन और सप्लीमेंट में मौजूद कैल्शियम का अवशोषण करने में मदद करता है।

सैलमन मछली, हेरिंग और सार्डिन मछली, चीज, कोड लिवर ऑयल, टूना मछली, अंडे की जर्दी, मशरूम और फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों में उच्च मात्रा में विटामिन डी मौजूद होता है। जिन लोगों को भोजन से काफी कम मात्रा में विटामिन डी मिलता है उनकी हड्डियां कोमल और पतली हो जाती हैं। उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन डी कमी से बच्चों में रिकेट्स और वयस्कों में ओस्टियोमलासिया की बीमारी हो सकती है।