गोदाम पर छापेमारी कर लाखों की प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

पटना (बिहार)। गोदाम पर छापेमारी कर लाखों रुपये कीमत की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त करने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई उत्पाद मद्य निषेध विभाग की टीम ने अगमकुआं थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी कुम्हरार में गोदाम पर की। टीम ने मौके से 35 कार्टन से 3500 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद की है। बरामद की गई सिरप की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई गई है। फिलहाल टीम ने गोदाम को सील कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह है मामला

उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि अवैध रूप से कफ सिरप रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर निरीक्षक मद्य निषेध कुलवंत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की और बताए गए गोदाम पर छापेमारी की। गोदाम की तलाशी लेने पर उसमें 35 कार्टन में रखी 3500 बोतल में 350 लीटर प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद किया गया।

इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सहायक उत्पाद आयुक्त ने बताया कि जब्त की कफ सिरप की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये है। फिलहाल टीम यह पता लगाने में जुटी है कि यहां प्रतिबंधित कफ सीरप कहां से लाया गया और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

बिना पर्चे एंटीबायोटिक नहीं देंगे: तमिलनाडु के फार्मासिस्टों ने ली पांच सूत्री शपथ

तमिलनाडु के 1,200 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने बिना पर्चे एंटीबायोटिक न देने और नशामुक्त राज्य बनाने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 0 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 9 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 11 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत