दिल वा शुगर के मरीजों का इलाज हुआ महंगा, 15 फीसद तक महंगी

प्रयागराज। जीवनरक्षक दवाओं की कीमतों में करीब 15 फीसद तक वृद्धि होने से मरीजों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। इससे सांस, दिल (हृदय), शुगर के मरीजों का इलाज महंगा हो गया है। एंटीबायोटिक दवाओं पर भी महंगाई की मार पड़ी है। दरअसल कई जीवनरक्षक दवाएं ऐसी है, जिन्हें मरीजों को लंबे समय तक खाना पड़ता है, उनके भी दाम बढ़े हैं। दवाओं के रेट बढऩे से मरीजों के साथ दवा विक्रेता भी परेशान हैं। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि होने से कच्चे माल के दाम आसमान छूने लगे हैं। इसका असर दवाओं के मूल्यों पर भी पड़ा है।

कंपनियों द्वारा दवाओं के दाम बढ़ा देने से हृदय, सांस, गर्भावस्था संबंधी बीमारियों के अलावा एंटीबायोटिक दवाओं की कीमतों में काफी उछाल आया है। कोरोना महामारी के बाद दवाओं के रेट में आए उछाल से मरीजों का हाल बेहाल है। इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष -अनिल दुबे के अनुसार पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे से कच्चे माल का दाम काफी बढ़ गया है। इसकी वजह से कंपनियों ने कई दवाओं के दाम बढ़ा दिए हैं। कीमतों में करीब 15 फीसद तक वृद्धि हुई है।

इस तरह बढ़े दाम (रुपये में)

-कैंडीफोर्स-200 सात कैप्सूल 144 से बढ़कर 153

-हृदय रोग की दवा रोजावेल-20 के 10 टेबलेट का पत्ता 303 से बढ़कर 330

-खांसी की दवा सिनारिस्ट सिरप के रेट 99 से बढ़कर 110

-सांस की दवा एबीफाईलीन-100 के 10 कैप्सूल का पत्ता 123 से बढ़कर 135

-यूरिक एसिड की दवा फेबुस्टेट-40 के 15 टेबलेट का पत्ता 178.50 से बढ़कर 198

सेरोफलो रोटाकेप्स 30 कैप्सूल का पत्ता 188 से बढ़कर 206

-डियोलीन फोर्ट इनहेलर 324 से बढ़कर 356

-फारमोनाइड फोर्टरोटाककेप्स 30 कैप्सूल का पत्ता 300 से बढ़कर 330

-एलर्जी की दवा कैंडीफोर्स-100 का सात कैप्सूल 70 से बढ़कर 80

-भाप की दवा कारवेल प्लस का 10 कैप्सूल 69 से बढ़कर 76

-दर्द की दवा डोलोनेक्स डीटी 15 टेबलेट का पत्ता 179 से बढ़कर 196

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 6 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 4 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 13 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 13 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 15 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत