दुकानदार बेचता मिला एक्सपायरी दवा, क्या होगी कार्रवाई

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के इतवारी बाजार में एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा एक्सपायरी दवा बेचने का मामला सामने आय़ा है. इसके पहले भी ऐसे कई मामले प्रकाश में आ चुके है.

जानकारी अनुसार शहर के नायक मेडिकल संचालक ने दूधमुंहे बच्चों के पिता को एक्सपायरी ड्राप बेच दिया. पीड़ित ने अपने बच्चे को वह दवा पिला दी. फिर एक्सपायरी डेट देखने के बाद उसके होश उड़ गए.

जब अमित नामक व्यक्ति ने दुबारा ड्रॉप लिया तो वो भी एक्सपायरी निकली. पीड़ित ने कलेक्टर और सीएमएचओ से इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है.

एक्सपायरी दवा बिक्री के मामले में अब स्थानीय व्यक्ति एवं भाजपा नेता द्वारा कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है.
विभाग पहले भी स्टोर संचालकों पर लगाम लगाने के लिए इस तरह की छापेमारी करता रहा है. ड्रग विभाग की छापेमारी के दौरान भी कई मेडिकल स्टोर पिछले दिनों इक्सपायरी, नशीली और प्रतिबंधित दवाएं बेचते मिले थे.

कुछ दिनों पहले भी एक्स्पायरी इंजेक्शन चढ़ाने से एक लड़के की मौत का मामला प्रकाश में आया था. इस पर अमित गोयल ने इसकी लिखित शिकायत सीएमएचओ के साथ कलेक्टर से भी करते हुए नायक मेडिकल स्टोर के लापरवाही संचालक के विरुद्घ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए